फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजी की सीज, संचालक को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वास्थ्य विभाग ने महावन थाने के सामने बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित मिली पैथोलॉजी को सीज कर संचालक को नोटिस देकर दो दिन में जवाब मांगा है। जवाब न मिलने पर संचालक के खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन


महावन थाने के सामने एक पैथोलॉजी का निर्माण कार्य चल रहा है। पैथोलॉजी संचालक द्वारा रजिस्ट्रेशन के लिए सीएमओ कार्यालय में दस्तावेज जमा करा दिए हैं। उसकी फाइल पर काम भी हो रहा है। इधर, पैथोलॉजी संचालक ने दुकान के अंदर रंगाई-पुताई समेत अन्य कार्य शुरू कर दिया। किसी ने इसकी सूचना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. पीयूष सोनी को दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि बिना रजिस्ट्रेशन के पैथोलॉजी पर टेस्ट हो रहे हैं। सीएचसी प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर उन्हें एक मजदूर मिला।
टीम ने उससे पैथोलॉजी संचालक के विषय में जानकारी चाही तो वह कुछ नहीं बता सका। इस पर टीम ने पैथोलॉजी को सीज कर संचालक को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। सीएचसी प्रभारी ने बताया कि पैथोलॉजी के ऊपर किसी का बोर्ड नहीं लगा था। पैथोलॉजी के अंदर मशीन रखी थीं। इसका मतलब कि जांच हो रही हैं।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी ने संचालक को दिए नोटिस में रजिस्ट्रेशन के कागजात, संचालक का नाम आदि की जानकारी मांगी है। यदि दो दिन में जवाब नहीं दिया तो पैथोलॉजी संचालन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विभागीय कार्रवाई से संचालक इतना डरा हुआ है कि वह सीएमओ ऑफिस में अधिकारियों के यहां गुहार तो लगाता रहा, लेकिन मीडिया से उसने दूरी बनाकर रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें