फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: भूकंप विरोधी गतिविधियों की तैयारी में जुटा स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभाग तैयारी कर रहे हैं। शासन के निर्देश पर नगर में राज्य स्तरीय मॉकड्रिल की जाएगी। इसमें भूकंप के झटके आने की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभ्यास किया जाएगा। वहीं, जयगुरुदेव स्कूल में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन


भूकंप एवं आग लगने की स्थिति में आपदा का सामना करते हुए स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा सेवा देने के लिए तैयारी कर रहा है। 20 सितंबर को राज्य स्तरीय मॉकड्रिल की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिला प्रशासन, दमकल, पुलिस एवं इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की टीम भी शामिल होंगी। इसके नोडल अपर जिलाधिकारी वित्त योगानंद पांडेय को बनाया गया है।

मॉकड्रिल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिला अस्पताल के बाहर खुले में 20 बेड का ओपन अस्पताल बनाया जाएगा। इसके अलावा जयगुरुदेव स्कूल में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र बनेगा, जिससे कि हाईवे प्लाजा के पास होने वाली प्राकृतिक आपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों को चिकित्सा सेवा देने के लिए जयगुरुदेव स्कूल को ले जाया जाएगा। पीड़ितों की हालत गंभीर होने पर उन्हें खुले अस्थायी अस्पताल लाया जाएगा। यहां उनका डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि प्राकृतिक आपदा जैसे भूकंप ओर आगजनी की घटना के समय लोगों का जीवन बचाने और उनको समय पर समुचित चिकित्सा सेवा प्रदान करने के लिए मॉकड्रिल की जाएगी। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ अन्य संबंधित विभाग भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें