फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: अपने ही बालक के अपहरण में एक साल बाद हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, बच्चा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अपने ही बालक के अपहरण में फरार चल रहे एक हेड कांस्टेबल को जयपुर, अलीगढ़ और मथुरा पुलिस की संयुक्त टीम ने सुरीर थाना क्षेत्र के ख्यारा जंगल से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से ढाई वर्ष के बच्चे को सकुशल बरामद किया गया है। जयपुर स्थित ससुराल से जून 2023 में अपने बच्चे का अपहरण करने के बाद से वह पुलिस महकमे से गैरहाजिर व मुकदमे में फरार चल रहा था।
विज्ञापन


एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि आगरा के बिसरा, अकोला का रहने वाला तनुज चाहर यूपी पुलिस में हेड कांस्टेबल था। अलीगढ़ में उसकी तैनाती थी। खैर अलीगढ़ निवासी उसकी पहली पत्नी ने उसे छोड़ा तो तनुज ने जयपुर स्थित आरके सिटी, सदर निवासी अपनी दूर की रिश्तेदार पूनम से 2021 में प्रेम विवाह कर लिया था। इस विवाह से पूनम के परिजन खुश नहीं थे। हालांकि इसी बीच पूनम ने एक बेटे को जन्म दिया। कुछ समय बाद उसका तनुज से विवाद हो गया। पूनम अपने बेटे के साथ जयपुर चली गई। 14 जून 2023 को तनुज 11 माह के बेटे का अपहरण कर लाया था। इस आरोप के साथ पूनम ने इस संबंध में जयपुर में मुकदमा दर्ज करा दिया था। तभी से जयपुर पुलिस उसके पीछे लगी थी।

एसपी देहात के अनुसार तनुज की मुलाकात वृंदावन में फरारी काटने के दौरान उसके गोंडा, अलीगढ़ निवासी दोस्त से हुई। वह उसके साथ उसके गांव चला गया और कुछ समय वहां भी फरारी काटी। इधर, जयपुर पुलिस ने गोंडा, अलीगढ़ के उक्त युवक के फोन को सर्विलांस व टैपिंग पर ले रखा था। जयपुर पुलिस को इससे तनुज का सुराग मिला। मंगलवार को तनुज चौधरी के संबंध में जयपुर पुलिस ने गोंडा पुलिस को सूचना दी। हालांकि तब तक तनुज गोंडा से मथुरा के लिए निकल चुका था। गोंडा और जयपुर पुलिस की सूचना पर सुरीर थाना पुलिस को अलर्ट किया गया। ख्यारा जंगल में पुलिस ने तनुज को उसके बच्चे सहित गिरफ्तार किया। जयपुर पुलिस के आने पर बच्चे व आरोपी को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन



तनुज का पहली पत्नी से है 20 साल का बेटा
तनुज का पहली पत्नी से 20 साल का बेटा है। तनुज से पुलिसिया पूछताछ में यह बात सामने आई। हालांकि उसने फरारी के दौरान न तो अपने उस बेटे से संपर्क किया और न ही वह परिजनों के संपर्क में रहा। तनुज के पिता भी पुलिस से रिटायर्ड सूबेदार हैं।


बदल लिया था वेश
तनुज ने अपनी पहचान छिपाने को वेश बदल लिया था। वह बाल और दाढ़ी बड़ी रखने लगा था। बच्चे को वह हमेशा अपने साथ रखता था। उसने आगरा, मथुरा, वृंदावन, अलीगढ़ में फरारी काटी। बच्चे को लेकर वह फुटपाथ पर ही सोता था। बच्चे की दूध की बोतल, कपड़े एक झोले में अपने साथ रखता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें