फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीआरपी ने दो मोबाइल फोन चोरों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों का मोबाइल फोन और सामान चोरी करने वाले दो युवकों जीआरपी टीम ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से चुराए गए दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जीआरपी समर बहादुर सिंह ने बताया कि आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए रविवार दोपहर जंक्शन पर टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी। तभी प्लेटफार्म नंबर एक पर मौजूद एक युवक टीम को देखकर छिपने लगा। संदेह होने पर टीम ने युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर युवक के पास से मोबाइल फोन बरामद हुआ। युवक ने बताया कि उसने ये मोबाइल ट्रेन में सफर करते समय एक यात्री का चुराया था। आरोपी विजय उर्फ भोला निवासी नमक कटरा भरतपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
तृतीय एंट्री से चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार
जीआरपी टीम ने जंक्शन के तृतीय एंट्री गेट से चेकिंग के दौरान सिकंदराराऊ हाथरस निवासी सनी को पकड़ा। आरोपी के कब्जे से चुराया गया मोबाइल फोन बरामद हुआ। जीआरपी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें