फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मोबाइल लुटेरा दबोचा, तीन मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोविंदनगर पुलिस ने गोकुल रेस्टारेंट पुल के पास से लुटेरे को पकड़ा है। उसके पास से लूटे गए तीन मोबाइल बरामद किए हैं। ५ माह पूर्व लुटेरे ने साथियों के संग छह मोबाइल लूटे थे।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने बताया कि ९ अगस्त २०२२ को आदेश कुमार पुत्र किरेराम भाटी निवासी कुलीपुरा, सलेमपुर गुर्जर कासना (गौतमबुद्ध नगर) से छह मोबाइल लूट की वारदात हुई थी। इसका मुकदमा दर्ज करने के बाद डीगगेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा टीम के संग जुटे। मुखबिर की सूचना पर गोकुल रेस्टारेंट पर पहुंची, गोविंदनगर पुलिस टीम को देखकर लुटेरा भागने लगा।
पीछा करते हुए पुलिस टीम ने बुधवार की देर रात गोकुल रेस्टारेंट से लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया अमर पुत्र शिवचरन निवासी अमर कॉलोनी, हाईवे है। इसके कब्जे से लूटे गए तीन मोबाइल बरामद किए गए हैं। फरार लुटेरे के साथी जीशान उर्फ चवन्नी पुत्र फिरोज निवासी ठेकनारनौल मंडी रामदास और एक अन्य अज्ञात की तलाश में पुलिस टीम जुटी है। जल्द ही फरार दोनों लुटेरे भी गोविंदनगर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें