राज्यपाल के कार्यक्रम में फिसली सांसद की जुबान
भरतपुर। भरतपुर जिले की कुम्हेर तहसील के बेलारा गांव में स्थित महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में आयोजित संविधान पार्क के लोकार्पण और महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र की मौजूदगी में भरतपुर की भाजपा सांसद रंजीता कोली की एक बार फिर से जुबान फिसल गई। सांसद रंजीता कोली ने संबोधन के दौरान पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह को केंद्रीय मंत्री के रूप में संबोधित किया। पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सांसद ने उन्हें केंद्रीय मंत्री कहा है, लेकिन वे राज्य सरकार में केबिनेट मंत्री हैं। उन्होंने सांसद रंजीता कोली पर चुटकी लेते हुए कहा कि वे पहली बार सांसद बनी हैं। इसलिए कभी-कभी ऐसा हो जाता है। संवाद