फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोपाल वैष्णव पीठाधीरश्वर डॉ. पुरुषोत्तम लाल का निधन

विज्ञापन
डॉक्टर पुरुषोत्तम लालजी महाराज। 
विज्ञापन
मथुरा। गोपाल वैष्णव पीठाधीश्वर 108श्री पुरुषोत्तम लाल महाराज का हृदय गति रुकने से रविवार रात आकस्मिक निधन हो गया। महाराजजी के गोलोकवास की सूचना से मथुरा महानगर में शोक की लहर दौड़ गई। होली दरवाजा, छत्ता बाजार, विश्राम बाजार और यमुना किनारा सहित शहर के प्रमुख बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। देश-विदेश में फैले हजारों अनुयायियों ने महाराजजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। छत्ता बाजार समिति, बृजानंद बाजार समिति और यमुना किनारा समिति सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारियों ने महाराज श्री के आकस्मिक गोलोकवास पर शोक संवेदना प्रकट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें