राया (मथुरा)। रेलवे लाइन पर निराश्रित गोवंश सिरदर्द बने हुए हैं। ट्रेन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की दोपहर ट्रेन के सामने आए गोवंश के कारण ट्रेन को रोकना पड़ा।
मथुरा-कासगंज मार्ग पर रेलवे लाइन की चहारदीवारी और बेरिकेडिंग के बाद भी गोवंश रेलवे ट्रेक पर आ जाते हैं। सोमवार की दोपहर कटरा फाटक के पास कासगंज से मथुरा रही मालगाड़ी के सामने गोवंश आ गया। चालक ने गोवंश देख कर ट्रेन को रोक दिया। क्षेत्रीय लोगों ने गोवंश को रेलवे ट्रैक से हटाया। इस के बाद ट्रेन को आगे रवाना किया जा सका। ट्रेन करीब बीस मिनट तक खड़ी रही।