फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर में निकली बैकुंठनाथ की शोभायात्रा

Sat, 12 Mar 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
विज्ञापन
श्रीगोदाहरिदेव दिव्यदेश मंदिर में ब्रह्मोत्सव प्रारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीगोदा हरिदेव दिव्यदेश मंदिर का ब्रह्मोत्सव शनिवार से प्रारंभ हो गया। पहले दिन भगवान बैकुंठनाथ ने सुबह पूर्ण कोठी और शाम को सिंह पर आरूढ़ होकर भक्तों को दर्शन दिए। इससे पहले मंदिर प्रांगण में वेदपाठी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


पूजन के बाद भगवान बैकुंठनाथ की नगर में शोभायात्रा निकाली गई। ब्रह्मोत्सव में श्रद्धालु भगवान केदिव्य दर्शनों को आतुर दिखे। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह भक्तों ने आरती उतारकर स्वागत किया। यात्रा मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न स्थानों से होती हुई मंदिर परिसर पहुंची।

यहां गोदा हरिदेव दिव्यदेश के अध्यक्ष त्रिदंडी स्वामी देवनारायणाचार्य महाराज ने आरती उतारी। इस अवसर पर संत गोपालाचार्य, रवि पंडित, सभासद राधावल्लभ मिश्र, रमेश शर्मा के साथ देश और विदेशों से आए श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें