मथुरा। कृष्ण की नगरी से रामनगरी पहुंचने के लिए जल्द ही हेलिकॉप्टर से उड़ान भर सकेंगे। रामलला के दर्शन के लिए मथुरा से हेलिकॉप्टर की सुविधा मिलने जा रही है। महज 135 मिनट में यहां से अयोध्या तक हेलिकॉप्टर से पहुंचा जा सकेगा। हेलिकॉप्टर में पांच यात्री सफर कर सकेंगे। इसका संचालन करने वाली कंपनी राजस एरोस्पोर्टस एंड एडवेंचर ने मथुरा से अयोध्या के बीच 45135 रुपये किराया निर्धारित किया है।
कंपनी के मैनेजर ब्रिगेडियर विनोद कुमार के मुताबिक राम मंदिर के हवाई दर्शन के साथ मथुरा-आगरा से हवाई सेवा उपलब्ध कराई जा जा रही है। इसकी बुकिंग 60 घंटे तक पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जाएगी। राजस एरोस्पोर्टस ने राम मंदिर हवाई दर्शन, अयोध्या से गोरखपुर, अयोध्या से वाराणसी, अयोध्या से लखनऊ, अयोध्या से प्रयागराज, अयोध्या से मथुरा और अयोध्या से आगरा के बीच हेलिकॉप्टर की हवाई सेवा शुरू करने की जानकारी दी है। इसके लिए किराया भी तय किया गया है। एक बार में पांच यात्रियों को ही जाने का मौका मिलेगा और हर यात्री अपने साथ केवल पांच किलो वजन का सामान ले जा सकता है।
रूट किराया
रामंदिर हवाई दर्शन 4130 रुपये
आगरा से अयोध्या 45135 रुपये
मथुरा से अयोध्या 45135 रुपये
गोरखपुर से अयोध्या 13373 रुपये
वाराणसी से अयोध्या 18388 रुपये
लखनऊ से अयोध्या 15045 रुपये
प्रयागराज से अयोध्या 16717 रुपये