फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 1000 हजार रुपये दो...नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। वृद्ध दंपती से पेंशन के एवज में सोमवार को 1000 रुपये और मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ब्लॉक कर्मचारी रकम न मिलने पर पेंशन रुकवाने की भी धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


पीड़ितों की मानें तो मथुरा के राजीव भवन स्थित कार्यालय से उन्होंने 800 रुपये देकर पेंशन शुरू कराई। ब्लॉक का कर्मी भी इससे पहले 500 रुपये ले चुका है।

क्षेत्र के किराराई गांव निवासी बुजर्ग महिला रेशम व पति ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने कई माह की मशक्कत के बाद मथुरा के राजीव भवन में एक कर्मचारी को 800 रुपये देकर अपनी वृद्धावस्था पेंशन चालू कराई थी। इससे जुड़े दस्तावेज ब्लॉक कार्यालय पहुंचे तो एक संविदाकर्मी उनके घर आया और पेंशन के नाम पर 500 रुपये ले गए।
सोमवार फोन करके उसने 1000 रुपये और मांगे। न देने पर पेंशन बंद कराने की भी धमकी दे रहा है। कर्मचारी के फोन की रिकार्डिंग भी दंपती ने कर ली है। इस संबंध में बीडीओ ऋषिपाल ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें