फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नाथद्वारा शैली में होगा गिरीराज प्रभु का शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। श्री गिर्राज जी सेवा ट्रस्ट द्वारा शरद पूर्णिमा पर गिर्राज तहलटी में होने वाले दिव्य व अलौकिक छप्पन भोग ई-कार्ड का विमोचन व लोकार्पण ट्रस्ट के सभी सदस्यों की उपस्थिति में किया गया। पिछले 31 वर्षों से हो रहे इस आयोजन को लेकर इस बार की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अलौकिक छप्पन भोग का दर्शनलाभ लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम की शुरुआत ट्रस्ट सदस्यों द्वारा गणेश वंदना व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ की गई। इसके बाद ई-कार्ड का विमोचन किया गया। इस दौरान बताया कि कोलकाता से कारीगरों के आने का क्रम शुरू हो गया है, जो छप्पन भोग स्थल पर पंडाल का निर्माण करेगे। गिरीराज प्रभु का शृंगार नाथद्वारा शैली में ही किया जाएगा। प्रभु हीरा-पन्ना जड़ित श्वेत वस्त्र धारण करेंगे। इसके साथ ही देश-विदेश से फूलों को मंगाने की व्यवस्था भी की जा रही है।

25 अक्तूबर को दूध धार की परिक्रमा और 26 को गिरीराज प्रभु का अभिषेक होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता दीनदयाल अग्रवाल जी ने की। इससे पहले गौरी अग्रवाल व इति बंसल ने हाऊजी का आयोजन किया। शालिनी अग्रवाल ने 26 अक्तूबर को होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा बताई। इस अवसर पर दीनदयाल चौपइया वाले, महेश चन्द्र भट्ठे वाले, प्रदीप अग्रवाल (श्री ग्रुप) मुकेश अग्रवाल (डब्बू), एन. भाटिया, पुरुषोत्तम सर्राफ, अशोक सर्राफ, श्याम सुंदर बंसल, उमेश गुडेरा, दिलीप अग्रवाल, शोभित अग्रवाल साड़ी वाले, मनोज अग्रवाल (के.डी.मेडिकल कॉलेज), राहुल अग्रवाल (शोरावाले) आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें