फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बुलंदशहर से गंगाजल की आपूर्ति बहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बुलंदशहर की पालड़ा झाल से पिछले तीन दिन से बाधित गंगाजल की आपूर्ति बृहस्पतिवार सुबह बहाल हो गई है।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर गंगाजल का भंडारण शुरू कर दिया गया। दोपहर 12 बजे सबसे पहले मटियागेट इलाके को गंगाजल की आपूर्ति की गई।
विज्ञापन


गंगाजल की आपूर्ति बाधित होने से मथुरा-वृंदावन नगर निगम के कई वार्डों में पेयजल संकट खड़ा हो गया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नगर निगम ने नलकूपों का संचालन समय बढ़ाने के साथ ही टैंकरों से भी जलापूर्ति की। तीन दिन के इस संकट के बाद बुधवार देर रात बुलंदशहर से गंगाजल छोड़ा गया, जिसका बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे गोकुल बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में भंडारण करने के बाद आपूर्ति शुरू की गई।
विज्ञापन


नगर निगम के सहायक अभियंता हेमेंद्र गौतम ने बताया कि प्रभावित इलाकों में शाम तक गंगाजल की आपूर्ति सामान्य हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें