चौमुहां (मथुरा)। सुनरख मार्ग स्थित लोटस गार्डन होम्स काॅलोनी निवासी महिला ने थाना जैंत में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें बोक्स हिल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर भवनों की बिक्री का विज्ञापन देकर धोखा-धड़ी, फर्जी कागजात तैयार कर ठगी करने का आरोप लगाया है।
केतकी चौहान ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह कंपनी द्वारा भवन की बिक्री के लिए दिए गए विज्ञापन को देख विला खरीदने के लिए कंपनी के कार्यालय पहुंचीं। वहां निदेशक धर्मेंद्र गिरी और प्रबंधक हेमंत ने उन्हें एक विला दिखाया जो पसंद आ गया। उन्होंने अग्रिम बतौर कुल कीमत की आधे से ज्यादा रकम उनको दे दी। रुपये लेने के बाद भी बिला का बैनामा नहीं किया।
बाद में पता चला कि जिस विला को दिखाया गया था। उसका पहले ही बैनामा किसी ओर के नाम कर दिया है। रुपये मांगने पर दूसरा विला देने की बात कही, लेकिन रजिस्ट्री नहीं कर रहे हैं।