फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के चार साल: सौगात मिलीं लेकिन उम्मीदें बाकी

Tue, 15 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश की सपा सरकार आज अपने कार्यकाल के चार साल पूरे करने जा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन दो दिवसीय आयोजन के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां गिनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित करेगा। यूं तो अखिलेश राज में भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला स्थली को बहुत योजनाओं की सौगात मिली लेकिन ब्रज की उम्मीदें अभी और भी हैं।
विज्ञापन


बीते चार सालों में सीएम पांच बार मथुरा जिले में आए। वृंदावन में निर्माणाधीन दुनिया के सबसे ऊंचे मंदिर की आधारशिला रखने से लेकर गोवर्धन में रुद्रकुंड और वृंदावन में इस्कान के कार्यक्रम तक उनके आगमन का आधार धार्मिक कार्यक्रम ही रहे।

विकास कार्यक्रम के रूप में असर एग्रो के पावर प्लांट की छाता में आधारशिला रखी। इसके अलावा राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भी उनका कुछ देर के लिए ब्रजभूमि पर आना हुआ।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने मथुरा जिले को कई योजनाएं की सौगात दी। इसमें जिले के करीब 12 मार्गों का विस्तार, गोवर्धन तहसील, गोवर्धन बाईपास, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में सुविधाएं प्रमुख रूप से शामिल है। इसके अलावा वृंदावन में मल्टीस्टोरी पार्किंग, यमुना पर नया पुल का निर्माण हुआ। लंबे आंदोलन के बाद गोकुल बैराज प्रभावित किसानों को भी मुआवजा मिल गया।

दो दिवसीय विकास दिवस आज से  
प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर जिला प्रशासन विकास दिवस का आयोजन कर रहा है। यह दो दिवसीय आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र के आवासीय परिसर में होगा। इस दौरान राज्य सरकार की कामधेनु डेयरी योजना, लोहिया आवास योजना, कृषि बीमा योजना, समाजवादी पेंशन योजना, विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, लैपटॉप योजना सहित करीब 500 लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा।
विज्ञापन



उपलब्धियां
- गोवर्धन तहसील
- ब्रज डेवलपमेंट एंड प्लानिंग बोर्ड का गठन
- प्रो-पूअर स्कीम में मथुरा का चयन
- मथुरा में यमुना पर पुल
- वृंदावन मल्टीस्टोरी पार्किंग
- गोकुल बैराज का मुआवजा
- गोवर्धन परिक्रमा मार्ग का विकास
- मुर्गा फाटक और गोविंदनगर रेलवे ओवरब्रिज
- मांट में 400 केवी और छाता में 220 केवी बिजलीघर

जो बाकी रहा
- मथुरा को नहीं है मिला नगर निगम का दर्जा
- वेटरनेरी विवि में नहीं शुरू हो सके नए कालेज
- विकास कार्यों से दूर है मथुरा शहर
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें