फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कुंड में नहाने के लिए कूदे चार दोस्त, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंख (मथुरा)। जिम करने के बाद नहाने के लिए प्राचीन कुंड में कूदे चार युवकों में से 25 वर्षीय एक युवक की पानी डूबकर मौत हो गई। नगर पंचायत की टीम ने युवक का शव कुंड से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

थाना मगोर्रा के गांव नगला कैचुला निवासी अखिलेश उर्फ बंटी पुत्र रामस्नेही मंगलवार की सुबह चार दोस्त मानपाल, श्याम सुंदर, संदीप, मनीष के साथ कस्बे के कुम्हेर रोड़ स्थित जिम में आया था। जिम करने के बाद दोस्तों को गर्मी लगी तो सभी ने समीप स्थित प्राचीन कुंड में छलांग लगा दी। पानी गहरा होने के कारण बंटी डूब गया। दोस्तों ने कुंड से बाहर निकल कर शोर मचाया। लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।

उप जिलाधिकारी दीपिका मेहर, क्षेत्राधिकारी राममोहन, चेयरमैन योगेश लंबरदार मौके पर पहुंच गए। नगर पंचायत सभासद संतोष चौधरी, महावीर, लाला सिंह कुंड में कूद गए। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद शव को कुंड से बाहर निकाला। थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कुंड के पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें