फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़कर भगवा लहराने वाले चार पकड़े

Sat, 01 Apr 2023 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। रामनवमी पर शोभायात्रा के दौरान बृहस्पतिवार शाम चौक बाजार स्थित जामा मस्जिद के छज्जे पर खड़े होकर भगवा झंडा लहराने के मामले में गोविंदनगर पुलिस ने चार युवकों को शांतिभंग में गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है, वहीं सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही हैं। उधर, चौक बाजार मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बीते दिन की घटना के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। हालांकि पुलिस ने इन्हें खदेड़ दिया। पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट रहा। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवान चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद नजर आए। डीग गेट चौकी पर आईजी और एसएसपी कैंप लगाए रहे और पल-पल की जानकारी लेते रहे। रामनवमी के दिन शोभायात्रा जब चौक बाजार में स्थित जामा मस्जिद के सामने पहुंची तो यात्रा में शामिल तीन युवक जामा मस्जिद के छज्जे पर चढ़ गए और भगवा झंडा लहराने लगे। बृहस्पतिवार देर रात पहचान के बाद पुलिस ने तीन युवकों को उनके घरों से उठाया। इनके सहित गोविंदनगर पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। पहचान होने पर अन्य युवकों को पकड़ने की बात भी कही है।
विज्ञापन

मस्जिद के आसपास रही कड़ी सुरक्षा
रमजान के दूसरे जुमे की नमाज को लेकर पुलिस पूरी तरह चौकस दिखी। चौक बाजार की जामा मस्जिद और ईदगाह पर पुलिस और प्रशासन के अफसर निगाह बनाए रहे, वहीं पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों को तैनात किया गया। चौक बाजार में एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह अपने अधीनस्थों के संग मुस्तैद रहे। दोपहर ढाई बजे बाद कुछ युवकों ने जामा मस्जिद के मुख्य गेट पर आकर नारेबाजी की। पुलिस ने लाठी फटकारी तो भाग खड़े हुए। डीगगेट पर आईजी आगरा जोन दीपक कुमार और एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय डेरा डाल रहे। वे यहां से चौक बाजार और ईदगाह पर हर गतिविधि पर नजर बनाए रहे।
-
नमाज के बाद किया प्रदर्शन
जामा मस्जिद पर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद नमाजी बाहर आए। इनमें से कुछ युवाओं ने नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। पुलिस के फटकारने पर सभी अपने घरों को चले गए। बीते दिन की घटना के बाद मिश्रित आबादी में पुलिस और खुफिया तंत्र की चौकसी बढ़ गई है। सादा वर्दी में पुलिस इंस्पेक्टर और दरोगा को लगाया गया हैं, वहीं खुफिया तंत्र भी हर पल पर नजरें बनाए हुए हैं। चौक बाजार में एहतियात के लिए पुलिस और पीएसी के जवानों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर पुलिस की टीमें नजरें गड़ाए हैं: एसएसपी
एसएसपी शैलेष पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया या फिर किसी और माध्यम से शहर की शांति भंग करने वालों पर पुलिस की कई टीमें नजरें बनाए हुए हैं। शहर का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। शरारती तत्वों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई होगी। एसएसपी ने लोगों से अपीलकी है कि अफवाहों पर कतई ध्यान न दें। मिलजुलकर दोनों समुदाय अपने त्योहार मनाएं। इस मामले में हनी गौतम निवासी महाविद्या कॉलोनी, काव्य निवासी गायत्री विहार कॉलोनी, देवकरण निवासी जयसिंहपुरा और दाऊ ठाकुर उर्फ देवांश निवासी महाविद्या कॉलोनी को गिरफ्तार किया है।


अफवाहों पर कतई ध्यान न देें। सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालाें से सख्ती से निपटा जाएगा। शहर की शांत फिजा को कतई खराब नहीं होने दिया जाएगा। कानून व्यवस्था खराब करने में कोई रोड़ा बनता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

-दीपक कुमार, आईजी आगरा जोन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें