फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: गोवर्धन व कोसी रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन, कोसीकलां। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित गोवर्धन और कोसीकलां रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मध्यम से रखी। गोवर्धन में सांसद हेमा मालिनी और कोसी में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने पट्टिकाओं का अनावरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कलाकारों ने मयूर नृत्य, फूलों की होली, महारास ने सभी का मन मोह लिया। स्टेशन परिसर पर श्रीराधा-कृष्ण की लीलाएं साक्षात हुई।
विज्ञापन


गोवर्धन रेलवे स्टेशन परसिर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने कहा कि गोवर्धन में आस्था और विश्वास के साथ श्रद्धालु आते हैं। उनको अब स्टेशन पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री का सपना है सब स्टेशनों का सौंदर्यीकरण हो और रेलवे का सफर लोग सुखद महसूस कर सकें। रेलवे के मंडल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि योजना में स्टेशन के पूरे एरिया का विकास किया जाएगा। रेलवे की कार्मिक शाखा द्वारा रेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। महापौर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, एसडीएम दीपिका मेहर, क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभा देवी, संजय वर्मा, जुगल पटेल, सियाराम शर्मा, पवन जैन, लोकतंत्र सेनानी बल्देव मित्तल, चंद्रविनोद कौशिक आदि मौजूद रहे।

कोसीकलां में मुख्य अतिथि प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि कोसीवासी रेल से अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने सीधे जा पाएंगे। एमएलसी ओमप्रकाश सिंह, नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, एडीआरएम वीरेंद्र कुमार वर्मा, तरुण सेठ, कन्हैयालाल गोयल, केपी सिंह, राजवीर सिंह, दीपक अग्रवाल, आरपीएफ प्रभारी गिर्राज प्रसाद मीणा, स्टेशन अधीक्षक राजू मीणा, दयाशंकर शर्मा, निर्भय पांडे, भानु प्रताप सिंह, सीमा रानी, सुमित शर्मा, रघुवर सिंह तोमर, भगवत रूहेला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें