फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पूर्व बसपा विधायक राजकुमार रावत ने थामा कांग्रेस का दामन

Sat, 15 Apr 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। गोवर्धन और गोकुल से बसपा के झंडे पर विधायक रह चुके राजकुमार रावत ने शुक्रवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस दौरान महानगर और जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी अपनी पुरानी पार्टी है। पुराने परिवार के साथ नई शुरूआत करेंगे। हाईकमान का जो भी आदेश होगा उसे पूरा करेंगे। आगामी
विज्ञापन


लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी वह पार्टी का परचम लहराएंगे। दोनों स्थानों पर उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा और महानगर अध्यक्ष मदन मोहन शर्मा ने कहा उनके आने से पार्टी मजबूत हुई है। जिला प्रभारी योगेश तालान ने बताया कि पार्टी द्वारा रविवार तक महापौर, पार्षद और नगर पंचायत के प्रत्याशियों की सूची तय कर दी जाएगी। इस दौरान पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर, पीसीसी सदस्य महेश पाठक, पूर्व पार्षद उमेश भारद्वाज, तिलकवीर सिंह, रितेश पाठक, विनोद शर्मा, गिरधारी लाल पाठक, दिनेश चतुर्वेदी, विजय चतुर्वेदी, नवीन नागर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें