फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जयगुरुदेव पहुंचने लगेे आनुयायी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय सत्संग मेला के लिए बाबा के अनुयायी मथुरा पहुंचने लगे हैं। होली के अवसर पर सत्संग मेला मंगलवार से शुरू होने जा रहा है, जो नौ मार्च तक आश्रम में आयोजित होगा।
विज्ञापन

ब्रज में इस समय होली महोत्सव की धूम है। इस अवसर पर पारंपरिक रूप से जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित होने वाले जयगुरुदेव होली सत्संग-मेला की तैयारियाें को अंतिम रूप दे दिया गया है। मेला में शामिल होने के लिए बाबा जयगुरुदेव के अनुयायियों का आश्रम पहुंचने का दौर शुरू हो गया है।
इस आयोजन में अधिकांश पूर्वांचल के लोग शामिल होते हैं। बाबूराम यादव ने बताया सात मार्च से शुरू हो रहे सत्संग मेला में नौ मार्च तक विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रात:काल व सायंकाल साधना का अभ्यास, प्रात: 6 व सायं 3:30 बजे से सत्संग, सत्संग गोष्ठियां, पूजन व पंकज महाराज का सत्संग 8 को प्रात: 6 बजे से होगा। दहेज रहित विवाह रात 9 बजे से होंगे। बाबूराम यादव राष्ट्रीय उपदेशक ने सत्संग प्रारंभ करते हुए त्योहारों के महत्व पर प्रकाश डाला। इनके मौलिक रूप से मनाने पर आध्यात्मिक रुझान पर परिचर्चा की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें