मथुरा। एसडीएम छाता की गाड़ी राधावैली के पास कोहरे के चलते हाईवे से उतरकर गड्ढे में जाकर पलट गई।
गनीमत रही कि गाड़ी में एसडीएम छाता हनुमान प्रसाद मौर्य तो नहीं थे पर ड्राइवर श्याम बाल-बाल बच गया। हाईवे पुलिस ने गाड़ी को क्रेन से निकलवाया। एसडीएम छाता ने बताया कि रविवार को चालक श्याम गाड़ी सही कराने के लिए निकला था। कोहरे के कारण गाड़ी राधावैली के पास हाईवे से उतरकर पलट गई। चालक भी सकुशल है। फिलहाल गाड़ी को सही कराने के लिए डाल दिया गया है।