फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हेलिकाॅप्टर से बरसे फूल, गिरिराजजी को अर्पित किया 56 भोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। श्री गिरिराजजी सेवा मंडल आगरा की ओर से गिरिराज तलहटी में सोमवार को गिरिराज प्रभु को 56 भोग अर्पित किया गया। फूल बंगला भी सजाया गया।
विज्ञापन


फूल बंगले में विराजमान गिरिराजजी को समर्पित 56 भोग में हेलिकाॅप्टर से जैसे ही फूल बरसाए गए पूरी तलहटी प्रभु के जयकारों से गुंजायमान हो उठी। कार्यक्रम स्थल रंग बिरंगी रोशनी से जगमग तो प्रभु की झांकी की एक झलक पाने को भक्त आतुर दिखे।


कार्ष्णि आश्रम में हुए इस आयोजन की शुरूआत कार्ष्णि स्वामी हरिओम बाबा ने दीप जलाकर की। सेवक मंडल के संस्थापक नितेश अग्रवाल व मयंक अग्रवाल, महंत कपिल नागर ने श्री गिरिराज प्रभु के दर्शनों को भक्तों के लिए खोला। प्रभु का भव्य स्वरूप देख तलहटी प्रभु के जयकारों से गूंज उठी। भजनों की धुनों पर महिलाएं नृत्य करने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिकाॅप्टर से फूलों की बारिश हुई तो भक्तों का उत्साह और बढ़ गया। अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, मयंक अग्रवाल, रविंद्र गोयल, पुनीत अग्रवाल, संतोष मित्तल आशी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, मीनाक्षी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, प्राची अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें