फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: क्षीरसागर में मर गईं मछलियां, पानी से आ रही दुर्गंध

विज्ञापन
मथुरा। बलदेव के क्षीरसागर में मर रहीं मछलियां। - फोटो : mathura
विज्ञापन
बलदेव (मथुरा)। बलदेव में प्रसिद्ध स्थल क्षीरसागर की मछलियां में शनिवार को मरी मिलीं। इससे दुर्गंध भी आ रही है। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हैं। श्याम सुंदर पाठक, पप्पे पंडित, दुल्ला पाठक, विनय शास्त्री ,मोना चौबे का कहना है कि यह नगर पंचायत की लापरवाही का नतीजा है। बार-बार शिकायत करने पर भी पानी को पूरी तरह से नहीं बदला गया है।
विज्ञापन

केवल औपचारिकता पूरी करके केमिकल व चूना आदि डालकर पानी को और जहरीला कर दिया गया है। जिससे हजारों मछलियां पानी में मर गईं। प्रशासन इस ओर ध्यान दे और क्षीरसागर के पूरे पानी को निकलवा कर साफ कराए। अन्यथा कोई श्रद्धालु भी आचमन से बीमार हो सकते हैं। पीतांबर पांडेय, नरेंद्र पाठक, राहुल तेहरिया, ओमप्रकाश व्यास, लूलू पाठक, राधा किशन व्यास आदि ने शीघ्र समस्या समाधान की मांग जिलाधिकारी से की है। ईओ संजय कुमार ने बताया कि बलदेव छठ पर साफ-सफाई कराई गई थी। यदि फिर भी समस्या है तो समाधान का कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें