फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चौरासी खंभा मंदिर पर कैंटीन के विवाद में फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन के प्रसिद्ध चौरासी खंभा मंदिर परिसर में कैंटीन को लेकर दो पक्षों में हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गई। आरोप है कि इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
विज्ञापन


दरअसल मंदिर में तीन कमेटियों ने अपना अपना दावा कर रख है। यहां परिसर में एक कैंटीन चलाई जाती है। इसे लेकर पुलिस ने 13 जुलाई को कैंटीन में ताला लगवा दिया। आरोप है कि शनिवार को हरी शंकर की कमेटी कैंटीन खोलने पहुंची। कमेटी के पदाधिकारी शटर का ताला तोड़कर कर सामान हटा रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के लोग आ गए। मारपीट होने लगी। इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी। इससे वहां अफरातफरी मच गई। मंदिर में आए श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे।

थाना निरीक्षक रंजना सचान ने बताया चौरासी खंभा मंदिर पर दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें