फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिफाइनरी के टैंक एरिया में आग से हड़कंप

Sat, 12 Mar 2016 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
रिफाइनरी के टैंक एरिया में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रिफाइनरी एरिया में शुक्रवार को आग लगने से हड़कंप मच गया। गांव बाद के निकट बने टैंक एरिया में फरनेश ऑयल से भरे टैंक में सुबह अचानक आग लग गई थी। उससे धुंआ उठता देख सुरक्षाकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए। हालांकि रिफाइनरी की फायर ब्रिगेड ने शीघ्र ही आग पर काबू पा लिया। मामले में रिफाइनरी प्रशासन ने जांच बैठा दी है।
विज्ञापन


बता दें कि रिफाइनरी की आईओटीएल यूनिट के पास गांव भैंसा के समीप बनी बाउंड्रीवाल के पास टैंक एरिया है। यहां डीजल, पेट्रोल, कैरोसिन, लाइट डीजल ऑयल, हाईस्पीड पेट्रोल, डीजल, नेफ्था, सॉल्वेंट, एविएशन टर्बाइन फ्यूल, फरनेश ऑयल आदि के लगभग 50 टैंक हैं। इनसे रोजाना 700 से 800 टैंकर में तेल भरकर भेजा जाता है।

शुक्रवार को सुबह टैंक एरिया में 100 से अधिक टैंकर तेल भरने के लिए खड़े थे। सुबह करीब 10:30 बजे फरनेश ऑयल के पुराने टैंक नंबर 705 में अचानक आग लग गई। इससे टैंकर चालकों में हड़कंप मच गया और वे गाड़ियों को सुरक्षित स्थानों की ओर लेकर भागने लगे।
विज्ञापन


थोड़ी ही देर में टैंक से आग और काले धुएं के गुबार उठने लगे। आग रिफाइनरी की बाउंड्री से बाहर आ गई और झाड़ियों मेें फैल कर तेजी से बढ़ने लगी। इससे निकट के गांव भैंसा में भगदड़ मच गई।

सूचना पर रिफाइनरी की चार दमकल और एक फोम वाली गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर रिफाइनरी पुलिस, सीआईएसएफ और अन्य अधिकारी भी पहुंच गए थे।

रिफाइनरी के टैंक एरिया में अंडर मेंटिनेंस टैंक नंबर 705 की तली में कुछ फरनेश ऑयल था। उसमें अचानक आग लग गई। आग पर 15 मिनट में रिफाइनरी की दमकलों ने काबू पा लिया। आग के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

रेनू पाठक
प्रभारी कारपोरेट कम्युनिकेशन
आईओसीएल रिफाइनरी, मथुरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें