फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फिल्म निर्देशक सूरज बड़जात्या पहुंचे गिरिराज जी की शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। फिल्म ऊंचाई की सफलता के लिए शनिवार को निर्देशक सूरज बड़जात्या गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने दानघाटी मंदिर में गिरिराज जी की पूजा-अर्चना की। मंदिर के सेवायत पवन कौशिक ने उन्हें मानसी गंगा का पौराणिक महत्व बताया। भगवान श्रीकृष्ण के मन से उत्पन्न मानसी गंगा को देख वे भावविभोर हो उठे। सूरज बड़जात्या ने बताया कि गिर्राज धाम आकर उनको बेहद सुखद अनुभूति होती है। यहां सभी मनोकामनाएं पूरी होतीं हैं। दानघाटी मंदिर के सेवायत पवन कौशिक ने उनको गिर्राज जी का प्रसाद भी भेंट किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से संजय बोहरा, कल्पना बोहरा, चंचल चौहान, नीतू शर्मा, गौरव पाराशर, सुधांशु गौर उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें