फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पालिका कर्मियों और दुकानदारों में झगड़ा, सफाई नायक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। अतिक्रमण हटाने के दौरान दुकान के आगे रखे सामान को हटाने पर नगर पालिका कर्मचारियों और दुकानदार में झगड़ा हो गया। इस घटना सफाई नायक घायल हो गया। ईओ ने दुकानदार के खिलाफ तहरीर दी। वहीं कार्रवाई न होने पर सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

घंटाघर से मंगलवार की दोपहर घंटाघर से शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान जैसे ही पुलिस चौकी के समीप पहुंचा तो सड़क पर रखा सामान नगर पालिका कर्मचारियों ने उठाकर ट्रैक्टर में रखना शुरू कर दिया। इसी बीच दुकान स्वामी के पुत्र एवं कर्मचारियों ने नगर पालिका के कर्मचारियों से मारपीट करने लगे। इस घटना में सफाई नायक योगेश घायल हो गया। सुपरवाइजर तेजपाल सिंह ने इसकी जानकारी चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, ईओ निहाल सिंह को दी। ईओ निहाल सिंह कर्मचारियों के साथ थाने पहुंच गए और नामजदों के खिलाफ तहरीर दी। वहीं सफाई मजदूर संघ के नेता सतीश कुमार वाल्मीकि, किशोर वाल्मीकि, लक्ष्मी नारायण वाल्मीकि ने चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नही हुई तो हड़ताल की जाएगी। उधर दुकानदार ने कर्मचारियों के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि जब वह सामान हटा रहे थे तो भी वह सामान को जबरदस्ती ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें