फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: फाॅल्ट ने 24 घंटे कई गांवों की बिजली की गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। महावन तहसील के रावल उपकेंद्र से पोषित फीडरों की बिजली आपूर्ति 24 घंटे से ज्यादा समय तक बाधित रही। अंडरग्राउंड केबल में फाॅल्ट होने की वजह से लोगों को गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। निगम कर्मियों ने उखड़े खंभों को भी सही किया।
विज्ञापन


बारिश और तेजी आंधी की वजह से बुधवार को प्रभावित हुई बिजली आपूर्ति बृहस्पतिवार शाम को पटरी पर आ पाई। जगह-जगह लाइन में हुए फाॅल्ट को निगम कर्मियों ने दुरुस्त कर दिया है। उखड़ चुके खंभों को सही किया गया है। मरम्मत कार्य के दौरान सबसे ज्यादा परेशानी रावल उपकेंद्र से पोषित फीडरों से बिजली आपूर्ति लेने वाले ग्रामीणों को उठानी पड़ी।
बताया जा रहा है कि रावल उपकेंद्र की अंडरग्राउंड लाइन में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे फाॅल्ट हो गया था। फाॅल्ट को खोजने में निगम कर्मियों को घंटों का समय लगा। मशीन से फाॅल्ट मिलने के बाद क्षतिग्रस्त हुई लाइन की मरम्मत की गई। 33 केवीए लाइन चालू की गई। इसके बाद उपकेंद्र से पोषित सभी फीडरों में बिजली आपूर्ति दी गई।
विज्ञापन

बिजली नहीं आई तो पेड़ों के नीचे बैठे नजर आए ग्रामीण
विद्युत आपूर्ति बंद होने की वजह से रावल उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले गांव सिहोरा, नगला तेजा, तारापुर, नगला पोला, नगला देवकरन, नगला खेमा, नगला राना, हयातपुर, गढ़ी, गोपी की नगरिया, नगला खुटिया, अलीपुर, खेरिया, नगला शीशम, नगला पापरी सहित अन्य गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। सुबह भी बिजली नहीं आई तो ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ा। घर में रखे इन्वर्टर बिजली न होने की वजह से चार्ज नहीं हो पाए। कुछ घंटे चलकर बंद हो गए। गर्मी में बचने के लिए ग्रामीण पेड़ों के नीचे बैठे नजर आए।
अधीक्षण अभियंता शहरी ने की अधिकारियों के साथ बैठक
शहरी क्षेत्र के अधीक्षण अभियंता सुरेश चंद्र रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। योजनाओं की प्रगति जानी। सभी को बिजली आपूर्ति बेहतर करने, सभी कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
वर्जन
अंडरग्राउंड लाइन में फाॅल्ट हो जाने की वजह से रावल उपकेंद्र से पोषित फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। शाम छह बजे लाइन को सही कर लिया गया। सभी फीडरों पर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
विज्ञापन

- विजय खेड़ा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें