फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के विरोध में धरने पर बैठे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण की टीम के द्वारा पानीगांव क्षेत्र में शुक्रवार को ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से गुस्साए किसान व भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को धरने पर बैठ गए। पानीगांव धरनास्थल से एक्सप्रेस-वे की ओर जाने की सूचना पर एसडीएम आदेश कुमार मौके पर पहुंचे। किसानों को समझाया।
विज्ञापन


भाकियू भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठेनुआ ने बताया कि जब तक उनकी मांगो को नहीं माना जाता है तब तक धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। यदि प्राधिकरण द्वारा दोबारा न्यायालय का भय दिखाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करता है ईंट से ईंट बजाने का कार्य किया जाएगा।

जल्द ही सर्वसम्मति से यमुना एक्सप्रेस-वे को ट्रैक्टर से जोतने का कार्य किया जाएगा क्योंकि अभी तक प्राधिकरण द्वारा किसानों को अतिरिक्त 64.7 प्रतिशत मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन


एसडीएम ने बताया कि जल्द ही किसानों की मांगों को उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा। धरने का संचालन बच्चू सिंह और अध्यक्षता उदय सिंह ने की। देवेंद्र पहलवान, जगदीश राघव, सुभाष प्रधान, लक्ष्मीनारायण, संजू, महावीर सिंह, सत्यवीर सिंह, भोला प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें