फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: किसानों ने किया कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। भारतीय किसान यूनियन चढूंनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूंनी के आह्वान पर सोमवार को किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान रिमझिम बरसात के बीच भी किसान धरने पर डटे रहे।
विज्ञापन


मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर के नेतृत्व में टैंक चौराहा पर एकत्रित हुए किसान जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार और प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। तोमर ने कहा किसान परेशान है। सरकार किसानों की अनदेखी कर रही है। देश में युवाओं के सामने बेरोजगारी की गंभीर समस्या है। किसानों को उपज का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है। फसलों का लागत मूल्य बढ़ रहा है।

सरकार एमएसपी पर कानूनी गारंटी दे वरना किसान सड़कों पर उतरकर विरोध करेंगे। ज़िलाध्यक्ष रामफल सिंह तोमर ने कहा बाढ़ प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दिया जाए। 15 सितंबर से धान की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। आवारा निराश्रित गोवंश से स्थाई समाधान कराया जाए। सिल्ट सफाई कर टेल तक पानी की आपूर्ति की जाए। तहसील कार्यालयों में दाखिल खारिज, खसरा, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ईडब्ल्यूएस के नाम पर हो रहे शोषण को रोका जाए।
विज्ञापन


किसानों ने इन मांगों का ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। इस मौके पर बिल्ला सिंह सिकरवार, कुंतभोज रावत, हीरो काका, श्यामपाल सिंह, प्रताप सिंह प्रधान, डाॅ सतीश चंद्र, डाॅ राधे श्याम सिकरवार, हीरा सिंह चौधरी, डाॅ अशोक चौधरी, संजय कुमार सरपंच, वीरेंद्र सिंह सरपंच, रामकुमार उर्फ भग्गा, प्रेम सिंह सिकरवार, छत्रपाल सिंह सिकरवार, गौरव तोमर, जयपाल सिंह चौधरी, मान सिंह उर्फ भुल्ली, चरण सिंह पवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें