फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलावृष्टि से फसल बर्बाद: खेत पहुंच किसान ने देखा हाल तो वहीं गिर गया, हो गई मौत

Tue, 21 Mar 2023 07:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

ओलावृष्टि से खराब फसल देखकर किसान पछाड़ खाकर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। 
 
विज्ञापन
किसान पप्पू (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बारिश और ओलावृष्टि से सैनवा गांव में एक किसान की चार बीघा फसल बर्बाद हो गई। खेत पहुंचे किसान ने फसल का हाल देखा तो तनाव में आकर उसकी तबीयत बिगड़ गई। घर वाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से दूसरे अस्पताल भेजा गया। वहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

अधिकांश किसानों की फसलों को हुआ नुकसान

दरअसल, सैनवा गांव में बदले मौसम से गांव के अधिकांश किसानों की फसलों की से क्षेत्र में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। रविवार शाम को गांव का लघु एवं सीमांत किसान पप्पू (54) फसल देखने पहुंचा। रविवार शाम को जब किसान ने फसलों की हालत देखी तो उनकी हालत बिगड़ गई। दूसरे नंबर के बेटे आशीष ने बताया हालत बिगड़ने पर पिता को कोसीकलां के एक अस्पताल ले गए। यहां कहा गया कि मेडिकल कॉलेज से जांच कराकर लाइए। वहां ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

ग्रामीणों ने मुआवजा दिलाने की मांग की

प्रधान प्रेमचंद शर्मा, पूर्व प्रधान राजेश, समाजसेवी दौलतराम ने भी फसल देखने के बाद हालत बिगड़ने और मौत की बात कही। सूचना पर जांच करने पहुंचे लेखपाल हसन मोहम्मद को भी लोगों यही बात बताई। गांव के संभ्रांत लोगों ने जिलाधिकारी से किसान के आश्रितों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। मृतक के तीन बेटे हैं। सभी अभी अविवाहित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें