फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पुलिस अधिकारी बन फरीदाबाद के श्रद्धालु को बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन(मथुरा)। फरीदाबाद से 3 फरवरी को परिक्रमा करने वृंदावन आए श्रद्धालु को 3 लोगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अगवा कर लिया। परिजनों से फोन कर 20 हजार रुपये की फिरौती मांगी। शिकायत पर फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम ने वृंदावन में दबिश देकर श्रद्धालु को मुक्त कराकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर किया।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली पुलिस ने अनुसार, फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम 4 फरवरी की देर रात वृंदावन आई थी। टीम ने कोतवाली में आमद कराने के बाद मथुरा गेट पुलिस के सहयोग से मोबाइल लोकेशन ट्रैस कर पानीघाट के मोहिनी नगर में यमुना खादर में बने विष्णु के मकान में दबिश दी। यहां बंधक बनाए गए फरीदाबाद के सागरपुर गांव निवासी रोहताश(47) को मुक्त कराया और तीनों आरोपियों को अपने साथ फरीदाबाद ले गई। पुलिस के अनुसार, रोहताश 3 फरवरी को परिक्रमा करने के लिए वृंदावन आया था।

देर शाम परिक्रमा के समय आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए उसे बाइक पर बैठा लिया और यमुना खादर में मोहिनी नगर स्थित एक घर में बंधक बना लिया। उससे 400 रुपये भी छीन लिए। आरोपियों ने रोहताश से उसके परिजनों का फोन नंबर पता किया और भतीजे दीपक को फोन कर 20 हजार रुपये मांगे। रकम न देने पर रोहताश को गोली मार देने की धमकी दी। इस पर दीपक ने अपने चाचा को बचाने के लिए 5 हजार रुपये गूगल पे कर दिए। आरोपियों ने और रकम मांगी।
विज्ञापन


इस पर परिजनोें ने बल्लभगढ के सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि फरीदाबाद की क्राइम ब्रांच की टीम रोहताश को मुक्त कराने और अपराध में शामिल मोहिनी नगर निवासी विष्णु व उसके दो साथियों विवेक और गोपाल को पकड़ कर ले गई है। विष्णु पर पहले भी चोरी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें