फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: न जाने कहां चली गई बेटी...गुजरात से आए माता-पिता; वृंदावन के आश्रमों और मंदिरों में कर रहे तलाश

Thu, 25 Jan 2024 12:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवती घर से रूठकर कहीं चली गई है। जाने से पहले उसने घर पर एक पत्र भी छोड़ा, जिसके बाद घरवाले उसकी तलाश में जुटे हुए हैं।
 
विज्ञापन
girl - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात से घर छोड़कर आई युवती को तलाश करने परिजन वृंदावन आए। पुलिस के सहयोग से परिजन युवती को संभावित आश्रमों, मंदिरों में तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


युवती के चचेरे भाई राजेश डेर ने बताया कि गुजरात के अमरेली जिला के भिला क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय युवती घर से 19 जनवरी की सुबह करीब 10 बजे से निकली थी। उसने निकलने के पहले घर पर एक पत्र भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि वह अपनी मर्जी से जा रही है, वह किसी व्यक्ति के साथ नहीं जा रही है।
विज्ञापन


घर पर वह अक्सर वृंदावन और धार्मिक बातें करती थी। इसलिए उसके यहां मिलने की संभावना को देखते हुए परिजन उसकी तलाशने में पुलिस से सहायता के लिए कोतवाली पहुंचे। कोतवाली प्रभारी ने युवती के परिजनों को पुलिस सहायता उपलब्ध कराते हुए आश्रमों और मंदिरों में युवती की तलाश शुरू कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें