फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: साइकिल व मोबाइल पाकर खिले प्रतिभाओं के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। किसान इंटर कॉलेज सोंख खेड़ा में डॉ. नारायण सिंह की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित में कॉलेज की प्रतिभाओं को साइकिल, शील्ड, मेडल एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को समारोह का शुभारंभ आचार्य पंडित रामशंकर शर्मा के मंत्रोच्चारण के बीच डीआईओएस भास्कर मिश्रा, संयोजक प्रगति सिंह, प्रबंधक विनोद चूड़ामणि एवं प्रधानाचार्य चंद्रभान यादव ने किया। एनएसएस की छात्राओं ने हम होंगे कामयाब गीत प्रस्तुत किया। प्रवक्ता स्मृति श्रीवास्तव ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। डीआईओएस ने कहा कि यहां के पुरातन छात्र न सिर्फ देश वरन विदेश में भी नाम रोशन कर रहे हैं। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कक्षावार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली पांच छात्राओं को साइकिल, बोर्ड परीक्षा मे कक्षा 10 एवं 12 में विषयवार कॉलेज टॉप करने वाले 3 छात्राओं को मोबाइल, खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
अध्यक्षता संयोजक प्रगति सिंह और संचालन देवेंद्र परिहार एवं लोकेंद्र सारस्वत ने किया। कार्यक्रम में कमल कौशिक, दिनेश राणा, डॉ. मनवीर सिंह, डॉ. शिवाजी सिंह, चंद्रशेखर गौड़, अमरदीप श्रीवास्तव, दिलीप कृष्ण गौतम, आनंद मोहन शुक्ला, सौरभ सारस्वत, रूपेंद्र सिंह, डॉ. रावेंद्र सिंह, अरुण कुमार पांडेय, भानुप्रताप सिंह, चंद्रप्रकाश गुप्ता, राजू प्रसाद, दिग्विजय श्रीवास्तव, अवनीश मिश्रा, रमेश मौर्य, लल्ला, दलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें