फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मौसम परिवर्तन के साथ बढ़े आंखों में संक्रमण के मरीज

Sat, 22 Jul 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मौसम परिवर्तन के साथ ही एक बार फिर जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। नेत्र एवं सामान्य बीमारियों के ओपीडी कक्ष के बाहर मरीजों की लाइन लग रही है। किसी को आंखों में संक्रमण की दिक्कत है तो किसी को त्वचा संबंधी परेशानी है।
विज्ञापन


चिकित्सक भी दवा के साथ सुझाव भी दे रहे हैं ताकि मौसमी बीमारियों से बचा जा सके। लगातार कई दिन तक बरसात और बारिश के कारण तापमान में कमी के बाद अब तीन दिन से लगातार तेज धूप के कारण मौसम एकदम परिवर्तित हो गया है। शुक्रवार को भी जिला अस्पताल में आम दिनों की अपेक्षा मरीज अधिक दिखे। जनरल फिजीशियन, त्वचा रोग और नेत्र रोग की ओपीडी में अधिक रोगी आ रहे हैं।

वहीं विद्यालयों में भी बच्चों में आंखों के संक्रमण की समस्या सामने आ रही है। जिला अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों आंखों में संक्रमण के रोगी अधिक आ रहे हैं। इन्हें जुकाम के साथ आंखों में संक्रमण हो रहा है। आंखों में सूजन, जलन, पानी आने की समस्या हो रही है। यह संक्रमण से फैलता है।
विज्ञापन


संक्रमित को परिवार में अन्य लोगों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। दिन में कई बार आंखों को ठंडे पानी से धोएं। अनावश्यक धूप में जाने से बचें। धूप का चश्मा लगाकर रखें। उन्होंने बताय कि शुक्रवार को 108 रोगियों की ओपीडी हुई है, जबकि गत दिवस सिर्फ 64 रोगी ही आए थे।




बिना परामर्श न लें दवाएं
फिजीशियन डॉ. गौरव भारद्वाज ने बताया कि साफ सफाई का ध्यान रखें। बाहर से आने के बाद हाथ पैरों को धोएं। धूप में से आकर सीधे एसी में न बैठें। बुखार अथवा अन्य समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। डॉक्टर के परामर्श के बिना दवाएं न लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें