फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो दिन इंतजार के बाद भी पिता को नसीब नहीं हुई बेटों के हाथ मुखाग्नि

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। जेल में बंद बेटों के इंतजार में दो दिन पिता का शव इंतजार करता रहा, मगर पैरोल न मिलने के कारण बेटे जेल से पिता को मुखाग्नि देने नहीं आ सके। इधर, परिवार का भी कोई सदस्य सामने नहीं आया। आखिरकार वृंदावन पुलिस ने कोसीकलां के तगड़िया मोहल्ला निवासी सुरेश चंद्र शर्मा का शव को उनके करीबी जमानती होने के चलते सौंपा।
विज्ञापन


23 अक्तूबर को राधारमण मंदिर के पास कोसीकलां के तगड़िया मोहल्ला निवासी 75 वर्षीय सुरेश चंद्र शर्मा का शव पुलिस को मिला था। शव की शिनाख्त मथुरा जेल के रिहाई के पास से हुई। सुरेश चंद्र हत्या के मामले में जेल में निरुद्ध थे। मृत्यु से दस दिन पूर्व पप्पू और डालचंद द्वारा ली जमानत पर जेल से बाहर आया था। उनके दो बेटे भी हत्या के मामले में जेल में बंद हैं।

पुलिस ने प्रयास किया कि शव का अंतिम संस्कार बेटों द्वारा कराया जाए। पैरोल के लिए प्रयास हुए। मगर, सफलता नहीं मिली। इस पर पुलिस ने सुरेश चंद्र शर्मा के जमानती और करीबी पप्पू और डालचंद को अंतिम संस्कार के लिए शव को सौंप दिया। रंगी पुलिस चौकी प्रभारी विजय कुमार चौहान ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें