फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नोएडा डिपो में मथुरा की रोडवेज बसों का प्रवेश कर दिया गया बंद, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Mon, 11 Mar 2024 01:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

नोएडा से मथुरा के बीच चलने वाली रोडवेज बसों के चालक और परिचालकों के बीच सवारियों को लेकर रार ठनी हुई है। ऐसे में नोएडा डिपो ने मथुरा से आने वाली रोडवेज बसों का डिपो के अंदर प्रवेश बंद कर दिया  है,  जिससे मथुरा की बसों को सवारियों नहीं मिल पा रही हैं।  

 
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर 37 के डिपो में मथुरा की बसों का प्रवेश स्थानीय कर्मचारियों ने बंद कर दिया है। बसों को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। इससे मथुरा डिपो के कर्मचारियों में आक्रोश है। नोएडा रूट पर चलने वाली दोनों बसें खाली आ रही हैं।
विज्ञापन


सवारियों को लेकर मथुरा और नोएडा डिपो के कर्मचारियों के बीच रार ठन गई है। नोएडा डिपो के कर्मचारियों ने स्थानीय अधिकारियों की शह पर सेक्टर 37 बस अड्डे पर मथुरा की बसों की एंट्री बंद कर दी है। मथुरा से नोएडा जाने वाली डिपो की दोनों बसों को बस अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उन्हें बाहर ही रोक दिया जाता है। इसके कारण मथुरा डिपो की दोनों बसें नोएडा से बिना सवारी लिए खाली लौटकर आ रही हैं।

नोएडा डिपो के कर्मचारियों के इस व्यवहार से स्थानीय कर्मचारियों में आक्रोश है। बस चालक जगन्नाथ सिंह और परिचालक रवि तोमर ने बताया कि उन्हें बस लेकर अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया गया। बाहर से ही भगा दिया गया। उन्होंने मथुरा डिपो के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। सवारियां न मिल पाने की वजह से निगम को हजारों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


नोएडा डिपो से मथुरा आती हैं सात बसें
नोएडा डिपो में एंट्री न मिलने से स्थानीय चालक-परिचालकों में आक्रोश है। कर्मचारी दबी जुबान ये भी कह रहे हैं कि अगर मथुरा डिपो की बसों को डिपो में प्रवेश करने से रोका गया तो वे भी नोएडा डिपो से आने वाली बसों को बस अड्डे के अंदर नहीं जाने देंगे। बता दें कि नोएडा डिपो से सात बसें मथुरा आती हैं।


उच्चाधिकारियों से की जाएगी शिकायत
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मदन मोहन शर्मा ने बताया  कि नोएडा बस लेकर जाने वाले चालक-परिचालकों ने इस बात की जानकारी दी है कि उन्हें नोएडा सेक्टर 37 बस अड्डे के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। ऐसा करना गलत है। इस बात की शिकायत उच्चाधिकारियों से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें