फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पतंग के लिए घर में घुसकर पीटा, कपड़े फाड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। कटकर गिरी पतंग को उठाने पर विवाद हो गया। घर में घुसकर पीटा गया। कपड़े भी फाड़ दिए गए। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने महिला समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ले की युवती घर के दरवाजे पर बैठी थी। तभी कटकर आई पतंग घर के बच्चों ने उठा ली। इसी बीच दो लोग आए और पतंग छीनने लगे। कारण पूछने पर अपशब्द कहे। धक्का मार दिया। शोर सुनकर मां व बहन आईं तो घर में घुसकर पिटाई की गई। कपड़े फाड़ दिए गए। छेड़छाड़ की गई। थानाध्यक्ष ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि पीड़िता ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी थी। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें