फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: स्टॉपर तोड़ ईएमयू का इंजन प्लेटफार्म पर चढ़ा, ओएचई वायर टूटी, कई ट्रेनें प्रभावित

Wed, 27 Sep 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा : प्लेटफार्म पर चढ़ी ट्रेन
विज्ञापन
मथुरा। जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात करीब 10.55 बजे शकूरबस्ती-मथुरा ईएमयू ट्रेन का इंजन प्लेटफार्म संख्या-2 के स्टॉपर को तोड़ प्लेटफार्म पर चढ़ गया। गनीमत रही कि कोई यात्री इसकी चपेट में नहीं आया। हालांकि एक व्यक्ति को हल्की चोटें आईं हैं। हादसा होते ही जंक्शन पर खड़े यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे में ओएचई वायर टूटने के चलते दिल्ली-आगरा रेल मार्ग ठप हो गया। कई ट्रेनों को बीच रास्ते ही रोका गया। ओएचई दुरुस्त न होने की दशा में कई गाड़ियों के प्लेटफार्म में बदलाव किया गया।
विज्ञापन



शकूरबस्ती से चलकर ईएमयू ट्रेन मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या-2 के दिल्ली एंड पर पहुंची थी। यात्रियों को उतारने के लिए ट्रेन को चालक ने निर्धारित स्थान पर रोका। कुछ ही समय में ट्रेन की सभी बोगियां खाली हो गईं। इसके बाद चालक ने ट्रेन को पार्क करने के लिए आगे बढ़ाया। इस बीच अचानक ट्रेन ने रफ्तार पकड़ ली और स्टापर को तोड़ते हुए प्लेटफार्म पर चढ़ गई। इस दौरान स्टाॅपर के पास अन्य ट्रेनों के इंतजार में 6-7 यात्री खड़े थे। उन्होंने स्थिति को भांप लिया और मौके से दौड़ लगा दी।

इंजन के नीचे आया बच्चा....सकुशल निकल भागा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आठ साल का एक बच्चा, जो कि स्टाॅपर के पास खड़ा हुआ था, वह इंजन के नीचे आ गया। हालांकि किसी तरह वह इंजन के नीचे से सुरक्षित निकलकर गया। वहीं, गिरिराज सिंह निवासी उमराया, छाता को हाथ-पैर और नाक पर मामूली रूप से चोट आ गई। हादसा होते ही आरपीएफ, जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। आलाधिकारियों को हादसे की जानकारी दी गई। देर रात हादसे की जांच जारी रही।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
हादसे के कारण प्लेटफार्म संख्या-2 की ओचएई वायर टूट गई। इससे संचालित होने वाली दिल्ली-आगरा रूट की मालवा सुपरफास्ट, अमृतसर-बांंद्रा टर्मिनस जैसी आधा दर्जन गाड़ियां प्रभावित हो गईं। देर रात तक अधिकारी ओएचई को ठीक करने में लगे रहे। आपातकालीन स्थिति में कई ट्रेनों के प्लेटफार्म में भी बदलाव कर उन्हें गंतव्यों को रवाना किया गया।


गनीमत रही, यात्री उतरने के बाद हुआ हादसा
शकूरबस्ती ईएमयू से मथुरा आए यात्री हादसा देख सहम गए। सबसे अधिक डर इंजन के साथ संयुक्त बोगी में बैठे यात्रियों के बीच बैठ गया। उन्होंने कहा कि ट्रेन से सही समय पर नहीं उतरते तो हादसे का शिकार हो सकते थे।
विज्ञापन



हादसे की जांच की जा रही है, जो भी इसका जिम्मेदार पाया जाएगा। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- एसके श्रीवास्तव, स्टेशन डायरेक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें