फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर ड्यूटी के दौरान सर्पदंश से कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील। थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे के बाजना टोल पर तैनात कर्मचारी की सर्पदंश से मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। एक्सप्रेसवे के अधिकारियों के आश्वासन पर जाम खोला गया।
विज्ञापन

गांव कानेका निवासी श्यामवीर सिंह (48) यमुना एक्सप्रेसवे पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। शुक्रवार देर रात माइल स्टोन 66 पर कैमरा स्टेशन के निकट बने बूथ पर श्यामवीर डॺूटी कर रहा था। रात सांप ने डस लिया। आनन-फानन श्यामवीर को अलीगढ़ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसेमृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने यमुना एक्सप्रेसवे पर शव रखकर जाम लगा दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव के साथ यमुना एक्सप्रेसवे जाबरा टोल प्रबंधक आरबी सिंह, मैनेजर देवेंद्र सिंह, फील्ड ऑफिसर रामकिशन चाहर व बाजना कट इंचार्ज सुशील चौधरी मौके पर पहुंच गए। एक्सप्रेसवे अधिकारियों ने मृतक कर्मचारी की पत्नी कमलेश देवी को पेंशन, बीमा और पुत्र सतीश चौधरी एवं अजीत सिंह को नौकरी देने का आश्वासन दिया। इसके 20 मिनट बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। शव का अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें