फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बालिका शिक्षा पर दिया जाए जोर : बेबी रानी

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। रामकली देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, केशवधाम के वार्षिकोत्सव का उद्घाटन शुक्रवार को जीएलए विवि के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नाटक और राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुतियों ने अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य ने विद्यालय की पुस्तिका बाल बोधिनी का विमोचन करते हुए कहा कि भारत में बालिका शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाए। हम देख रहे हैं भारत की बेटियां खेल, देश की राजनीति, विकास में अपना योगदान दे रही हैं। मैं भी एक भारतीय नारी होने के नाते गर्व महसूस करती हूं कि मैं भारत की बेटी हूं और मेरे द्वारा देश हित में सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।
डीएम पुलकित खरे ने कहा कि बालिका शिक्षा देश की बालिकाओं के लिए अति आवश्यक है। मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को सुकन्या योजना का लाभ दिया जा रहा है। कार्यक्रम में सतीश चंद्र अग्रवाल, केशवधाम के निदेशक ललित कुमार, अमरनाथ गोस्वामी, वर्तिका गोयल, अखिल अग्रवाल, सुगंधा अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, डॉ. राजेंद्र दत्त शर्मा, सीए प्रमोद चौहान, सुशील पचौरी, प्रधानाचार्या प्रेमा पानू, मयंक अग्रवाल, राजनारायण अग्रवाल, पदम चंद्र अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें