फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विद्युत बिल जमा न होने पर 28 घरों की बिजली काटी, 11 लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। विद्युत निगम की टीम ने रविवार को भी घर-घर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली बिल बकाया होने पर 28 घरों के कनेक्शन काटे और 11 लाख रुपये बकाया बिल के वसूल किया है। टीम के चेकिंग अभियान से कई क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं के बीच हलचल मची रही।
विज्ञापन



पागल बाबा विद्युत सब स्टेशन के एक्सईएन अनिल कुमार कपिल के निर्देशन में जेई संजय यादव ने निगम की टीम के साथ कैलाश नगर, गोधुलि पुरम, राम नगर, मारुति नगर, गोपाल खार में घर-घर जाकर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बकाया विद्युत बिल और विद्युत मीटर चेक किए। चेकिंग के दौरान बिल जमा न होने पर 28 घरों की बिजली काट दी गई।

इसके अलावा लगभग 11 लाख रुपए बकाया विद्युत बिल वसूल किया है। जेई संजय यादव ने बताया कि घर-घर चेकिंग अभियान जारी है। अभियान में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निदान करने के साथ ही विद्युत चोरी, मीटर की जांच किए जा रहे हैं। बकाया बिल भी वसूल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें