फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: मथुरा में बिजली कटौती से लोग हुआ परेशान, इन छह कॉलोनियों में चार घंटे बत्ती गुल

Tue, 02 Apr 2024 08:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गर्मियां आते ही बिजली कटौती फिर शुरू हो गई है। मथुरा में छह कॉलोनियों की बिजली चार घंटे के लिए गुल हुई तो लोग व्याकुल हो उठे।
 
विज्ञापन
बत्ती गुल की - फोटो : file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में गर्मी के मौसम में लोगों को चार घंटे बिजली कटौती की परेशानी झेलनी पड़ी। लाइन की मरम्मत के चलते सोमवार को 6 कॉलोनियों की बिजली करीब चार घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन


एसडीओ रमेश सोनी ने बताया कि राधिका विहार उपकेंद्र से पोषित 400 केवीए ट्रांसफॉर्मर के पास सेक्शन खोलकर लाइन की मरम्मत का कार्य किया गया था। सुबह सात बजे से 11 बजे तक शटडाउन लिया था।

 इसके चलते अजय नगर, कृष्णा विहार, नितिन विहार, मनीष पुरम, गुलाब नगर और बृज धाम कॉलोनी की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय अवधि के दौरान बाधित रही। काम पूरा होने के बाद बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने के दौरान उन लोगों को काफी असुविधा हुई जिनके घरों में इनवर्टर की सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें