फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विषाक्त पदार्थ का सेवन कर विद्युत संविदाकर्मी ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
महावन (मथुरा)। पचावर बिजलीघर पर कार्यरत संविदा कर्मचारी रंजीत पुत्र शिवराज निवासी नगला थाना, सौंख खेड़ा ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


रंजीत लक्ष्मी नगर स्थित बिजलीघर पर 2004 से संविदा कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। भाई विजय ने बताया किसी कारण अगस्त 2023 में उसे निलंबित कर दिया गया। तीन माह पूर्व वह दोबारा कार्य करने लगा।
परिजन का आरोप है विभाग ने उसका वेतन रोक दिया था। उसने एसडीओ से संपर्क कर अपने दस्तावेज भी दिए, आरोप है अधिकारी ने उन्हें फाड़ दिया और उसे दोबारा निलंबित कर दिया। इससे वह अवसाद में चला गया। सोमवार सुबह लगभग 9 बजे घर पर पत्नी से मथुरा जाने की कह कर निकला। मंगलवार शाम मांट ब्रांच गंग नहर की पटरी पर गांव नगला तुलसी जाने वाले मार्ग पर उसके बदहवास हालत में पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने परिजन को दी।
विज्ञापन

परिजन ने उसे अड्डा कारब स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मथुरा भेज दिया गया। उपचार के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गई। रंजीत की शादी 6 साल पूर्व हुई थी। उसके 1 साल का बेटा गोलू और 3 साल की बेटी रिया है। उसकी जेब से विषाक्त पदार्थ की पुड़िया मिली है। रंजीत की मौके बाद परिजन व ग्रामीण एकत्रित होकर लक्ष्मीनगर बिजली घर पहुंचे। एसडीओ के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर थाना जमुनापार पुलिस मौके पर पहुंची और परिजन को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन


वर्जन
-आत्महत्या के पीछे रंजीत का निजी पारिवारिक मामला है। उसे मई 2023 में विद्युत निगम से हटा दिया गया था।
सचिन द्विवेदी, एसडीओ, लक्ष्मीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें