फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईद उल अजहा आज, बकरों की दी जाएगी कुर्बानी

Thu, 29 Jun 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। ईद उल अजहा यानि बकरीद बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी। इस दिन बकरों की कुर्बानी देने के लिए बुधवार को जमकर बकरों की खरीद हुई। साथ ही बाजारों में भी अन्य सामान की खरीदारी के लिए मुस्लिम समाज की महिलाओं व पुरुषों की भीड़ लगी रही। ईद उल अजहा की मुख्य नमाज डीग गेट स्थित शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी।
विज्ञापन

बकरीद के लिए मुस्लिम समाज के लोगों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजार सज चुके हैं। मुस्लिम समाज की महिलाओं ने जहां बाजार में जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चे अपनी पसंद से कपड़े खरीद रहे हैं। जिनकी माली हालत अच्छी है वह कुर्बानी के लिए बकरे खरीद रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने कुर्बानी के जानवरों की खरीदारी कर ली थी। हालांकि बकरों की कीमतें इस बार भी आसमान पर रहीं। 15 हजार से 50 हजार रुपये तक बकरे खरीदे गए। खरीदे गए बकरों की बृहस्पतिवार को कुर्बानी दी जाएगी। इससे पहले कुर्बानी के लिए खरीदे गए बकरों को सजा धजा कर उनके खानपान का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इन्हें पीपल के पत्ते, खजूर, अंजीर सहित अनेक चीजें खिलाईं जा रही हैं।

शाही मस्जिद ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी नमाज

शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव तनवीर अहमद ने बताया कि ईद उल अजहा की नमाज सुबह 8 बजे होगी। उन्होंने नमाजियों से अपील की है कि नमाज अदा करने के लिए समय से पहुंचें। कहा कि कुर्बानी के दौरान जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई गाइडलाइन का पालन करें। प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी न करें। कुर्बानी के बाद साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें