फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के ट्रायल आदेश पर खुला सौंख का बाजार

विज्ञापन
फोटो1ः सौंख में पुरानी सिंडीकेट बंैंक चैराहा पर उमड़ी भींड़ - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
सौंख/ मथुरा। व्यापार मंडल की मांग पर उपजिलाधिकारी गोवर्धन राहुल यादव ने नगर पंचायत सौंख के बाजार को बंदिशों के साथ ट्राइल का मौखिक रूप से आदेश दिया था। लेकिन बाजार मंे सोशल डिस्टेसिंग की खुलेआम धज्जियां उड़ाई गई। शुक्रवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव तहसील स्तर पर बाजारों को खोलने को लेकर ज्ञापन दिया था। व्यापार मंडल के पदाधिकारी की मांग पर एसडीएम गोवर्धन ने सोशल डिस्टेंिसंग के साथ सुबह 7 से 1 बजे तक बाजार खोलने के ट्रायल मौखिक आदेश दिया। इस पर शनिवार को बाजार खुला। लेकिन सोशल डिस्टेंिसंग का पालन नही किया गया। जिलाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा ने बताया कि व्यापारियों की समस्या को लेकर बाजारों को खोलने के लिए एसडीएम को ज्ञापन दिया था। सोशल डिस्टेसिंग के साथ बाजार खुला है। प्रतिबिंध दुकानों को केंद्र व राज्य सरकार की गाइड लाइन पर जल्द खोलने की मांग की है। इस बारे में एसडीएम राहुल यादव का कहना है कि व्या निपारियों की मांग पर कस्बा सौंख के बाजार को खोलने का सोशल डिस्टेसिंग के साथ तीन दिन का ट्राइल आदेश दिया है। दुकानदारों से सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया जायेगा। ---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें