मांट (मथुरा)। कोरोना जैसी भयंकर वैश्विक महामारी को रोकने के लिए प्रशासन द्वारा राजकीय महाविद्यालय में होम सेंटर बनाने का फैसला किया गया है। जिसके चलते कस्बा मांट वृंदावन रोड स्थित राजकीय महाविद्यालय में शेल्टर होम बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। जिसको लेकर एसडीएम माट कृष्ण नंद तिवारी द्वारा महाविद्यालय का निरीक्षण किया गया और अधीनस्थ अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।