फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ईगल टीम ने श्री जी बाबा क्लब को हराकर जीता फुटबाल मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित गौरी शंकर चतुर्वेदी की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन केआर पीजी कॉलेज में किया गया। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ चौधरी कृष्णवीर सिंह पूर्व ब्लॉक प्रमुख, प्रोफेसर प्रवीण कुमार अग्रवाल, महेंद्र सिंह राजपूत और शिव दत्त चतुर्वेदी ने किया। पहला मैच ईगल क्लब और श्री जी बाबा क्लब के बीच खेला गया। मैच में ईगल टीम 2-0 से विजेता रही। दूसरा मैच जीएल बजाज और केवी बाद के बीच खेला गया। मैच को जीएल बजाज की टीम ने 2-0 के अंतर से जीत लिया। तीसरा मैच के आर पीजी सीनियर और बी एस ए क्लब के बीच खेला गया।

के आर पीजी सीनियर टीम ने बीएस ए क्लब की टीम को 4-0 के अंतर से हरा दिया। चौथा मैच जीएल बजाज और केआर जूनियर के बीच खेला गया। केआर जूनियर टीम ने 3-1 के अंतर से मैच जीत लिया। पांचवां मैच यूथ सीनियर क्लब और श्रीजी बाबा क्लब के बीच खेला गया। यूथ क्लब सीनियर ने 3-0 के अंतर से मैच जीत लिया। छठा मैच यूथ जूनियर और ईगल क्लब के बीच खेला गया।
विज्ञापन


मैच में यूथ जूनियर टीम ने 3-0 के अंतर से जीत हासिल की। प्रतियोगिता में प्रवीण भारद्वाज, शुभम शर्मा, हिमांशु, असरफ, तनुज, प्रदीप, राज, दीपक, जय, अजय, ध्रुव ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। इस मौके पर डॉ दलबीर सिंह कौंतेय, जयसिंह, मयूर विक्रम कुमार, विशाल शर्मा, रोहित, विनोद पाल, जयप्रकाश, विनोद पाल, प्रशांत चौधरी, सिमरन राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें