फिल्मी की शूटिंग के दौरान हुआ हवन
- फोटो : Amar Ujala
कस्बे में टॉयलेट: एक प्रेम कथा फिल्म की शूटिंग के दौरान हवन यज्ञ किया गया। भोर से ही फिल्म के सीन की शूटिंग की जाने लगी। इस दौरान मुंबई के अन्य चर्चित कलाकारों ने भी सीन की शूटिंग में भाग लिया। बुधवार को शूटिंग के चौथे दिन करीब चार दृश्य फिल्माए गए। सीन के बारे में कोई अधिक जानकारी नहीं मिल सकी। ज्ञान मोहल्ला स्थित चक्की वाली धर्मशाला के अंदर सीन शूट किए जा रहे हैं। अभी एक सप्ताह तक इसी धर्मशाला में शूटिंग चलने की उम्मीद बताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक भी शूटिंग जारी थी। तलाक के सीन की शूटिंग की भी खबर बताई जा रही है। किसी दृश्य को शूट करने के लिए शूटिंग स्थल पर स्थानीय लोगों के घरों से भैंसें मंगवाई गईं।