फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल बस में मारी टक्कर, 25 से ज्यादा बच्चे घायल, 6 की हालत नाजुक

Wed, 18 Jan 2023 07:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर

सार

भरतपुर में एक तेज रफ्तार डंपर ने स्कूल बस में टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके की तरफ दौड़े। उन्होंने बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में 25 बच्चे घायल हो गए। इसमें से 6 की हालत नाजुक है।   
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले के नदबई कस्बा में बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे बच्चों से भरी सनशाइन स्कूल की बस में गिट्टियों से लदे डंपर ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में 25 से अधिक छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायलों को नदबई के अस्पताल में भर्ती कराया। छह बच्चों की गंभीर हालत देखते हुए भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


नदबई इलाके में नगर सड़क मार्ग बाईपास चौराहे पर सुबह तेज गति से आ रहे डंपर ने बच्चों से भरी स्कूली बस में टक्कर मार दी। बच्चों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 25 बच्चे घायल हुए हैं। छह बच्चों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल रेफर कर दिया। डंपर से भिड़ने के बाद बस निकट ही स्थित एक पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। पुलिस के अनुसार, सनशाइन स्कूल की बस नगर की तरफ से बच्चों को लेकर नदबई की ओर जा रही थी। इसी दौरान डंपर से भिड़ंत हो गई।

जिला कलक्टर व एसपी पहुंचे अस्पताल

जिला कलक्टर आलोक रंजन व एसपी श्याम सिंह ने भरतपुर के आरबीएम अस्पताल पहुंचकर घायल बच्चों का कुशलक्षेम जाना और उनके इलाज के संबंध में चिकित्सकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर आलोक रंजन ने दुर्घटना के मामले में संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए आदेश जारी किए हैं। 

जिला कलेक्टर ने आदेश जारी करते हुए कहा कि जब 18 जनवरी तक भीषण सर्दी की वजह से स्कूलों में अवकाश रखने के आदेश जारी किए थे तो कई निजी विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियां कैसे संचालित हो रही थीं। उन्होंने उक्त मामले में शिक्षा विभाग के दो अधिकारियों को नोटिस भी जारी किए हैं। इसके अलावा जिला कलक्टर ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह प्राइवेट स्कूलों के बाल वाहिनी गाड़ियों की उचित तरीके से जांच करें और सुरक्षा संबंधी मानक पूरे नहीं पाए जाने पर उन स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

हादसे में ये बच्चे हुए घायल

गांव लालुपुर निवासी छवि पुत्री राजेश, सुहानी पुत्री देशराज, गांव अग्निपुरा निवासी अंजलि पुत्री भरतराम, अनूप पुत्री भरतराम, राघव पुत्र जय सिंह, हेमंत पुत्र काशी, विशाल पुत्र काशी, अमन पुत्र भरतराज, आकांक्षा पुत्री विजेंद्र, अनूप पुत्र विजेंद्र, गांव करीली निवासी विशाल पुत्र महावीर, नितिन पुत्र बबलू, शकुंतला पुत्री प्रेम सिंह, गांव रौनीजा निवासी छवि पुत्री दिग्विजय, गांव ऊंच निवासी मनोज पुत्र महावीर सहित बस चालक शिवदयाल घायल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें